व्यवसायी के घर से चोरी हुई आधी राशि व जेवरात बरामद
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 18 Oct 2025 9:32 PM
17 अक्तूबर की रात हथियारबंद अपराधियों ने की थी लूटपाट
बरकट्ठा. सूर्यकुंड ट्रेडर्स के मालिक के घर से लूटी गयी आधी राशि व गहना पुलिस ने बरामद कर लिया है. अपराधी लूटपाट के बाद एक बैग में नकद राशि और जेवरात रखकर भागे थे. बैग घर के पीछे स्थित कुआं में मिला. जबकि दुकान से चोरी हुआ डेढ़ लाख नकद, सोने का हार व अंगूठी अपराधी लेकर फरार हो गये. 17 अक्तूबर की रात लगभग आठ बजे हथियारबंद अपराधियों ने व्यवसायी के घर से छह लाख नकद समेत सोने-चांदी का जेवरात लूट लिया था. अपराधी कार और मोटरसाइकिल से पहुंचे थे. छह की संख्या में नकाबपोश अपराधियों ने व्यवसायी सुनील कुमार पांडेय और उनके पुत्र समित पांडेय को मारकर घायल कर दिया था. इसके बाद घरवालों को कब्जे में लेकर दुकान और मकान से लूटपाट कर फरार हो गये थे. भागने के क्रम में अपराधियों की मोटरसाइकिल (बीआर02यू-7003) घटनास्थल पर ही छूट गयी थी. उक्त बाइक का रजिस्ट्रेशन गयाजी (बिहार) के बच्चा प्रसाद के नाम से ताया जा रहा है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार वारदात को पेशेवर अपराधियों ने अंजाम दिया है. जांच-पड़ताल की जा रही है. अपराधी जल्द सलाखों के पीछे होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










