पोता ही निकला दादा-दादी का हत्यारा
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 15 May 2026 10:56 PM
विज्ञापन
तीन माह बाद पुलिस ने किया बाबूपारा गांव दोहरे हत्याकांड का खुलासा
विज्ञापन
बड़कागांव. बड़कागांव पुलिस ने बाबूपारा गांव के चर्चित दोहरे हत्याकांड का खुलासा तीन माह बाद कर दिया. थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने बताया कि दादा-दादी का हत्यारा पोता ही निकला. इस मामले में पोता विक्की कुमार दास (26 वर्ष, पिता राजन कुमार राम) को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हत्या का कारण डायन-बिसाही बताया जा रहा है.
थाना प्रभारी ने बताया कि विक्की के परिवार में भूत-प्रेत, डायन-बिसाही को लेकर हमेशा झगड़ा होते रहता था. विक्की अपनी नौकरी नहीं लगने और चचेरी बहन को संतान नहीं होने के लिए दादी को जिम्मेवार मानता था. इस मामले में अन्य दो से तीन लोग भी संदिग्ध हैं. इसकी गंभीरता से जांच-पड़ताल की जा रही है.सीसीएल से सेवानिवृत्त थे मृतक वकील राम
बाबूपारा गांव में 16 फरवरी की मध्य रात्रि घर में घुसकर वृद्ध दंपती सेवानिवृत्त सीसीएल कर्मी वकील राम (80 वर्ष) एवं उनकी पत्नी झुनिया देवी (60 वर्ष) की गला रेतकर हत्या कर दी गयी थी. 17 फरवरी को बड़कागांव थाना में मामला दर्ज किया गया था. यह मामला तीन माह तक अनसुलझा रहा. अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर बाबूपारा के ग्रामीणों ने पांच मार्च व एक मई को बड़कागांव थाना के सामने धरना-प्रदर्शन भी किया था. उक्त धरना में आरोपी विक्की कुमार दास भी शामिल था.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










