वज्रपात की चपेट में आने से एक की मौत
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 15 May 2026 10:54 PM
रिश्तेदार के अंतिम संस्कार से लौट रहा था
विष्णुगढ़. थाना क्षेत्र के बंदखारो निवासी खेमलाल महतो (42 वर्ष) की मौत शुक्रवार को वज्रपात की चपेट में आने से हो गयी. खेमलाल रिश्तेदार के निधन पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गये थे. घर लौटने के क्रम में अचानक मौसम खराब हो गया और तेज बारिश होने लगी. बारिश से बचने के लिए वे सबमरवा के पास रुक गये. इसी दौरान वहां तेज गर्जना के साथ वज्रपात हो गया. जिसकी चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गयी. वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटों को छोड़ गये है. परिवार के कमाऊ सदस्य की अचानक मौत से आश्रितों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की है.
वज्रपात की चपेट में आने से छात्र झुलसा, रांची रेफर
हजारीबाग. प्राथमिक शिक्षक शिक्षा प्रशिक्षण महाविद्यालय गुड़वा सीतागढ़ा हजारीबाग का छात्र प्रिंस कुजूर वज्रपात की चपेट में आने से झुलस गया. उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है. उसे शहर के निजी अस्पताल में इलाज के बाद रांची देवकमल बर्न हॉस्पिटल रेफर किया गया है. प्रिंस शुक्रवार की शाम लालपुर चौक से महाविद्यालय आ रहा था. इसी बीच पुल के पास वज्रपात हुआ, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया. घायल प्रिंस कुमार सिमडेगा जिला के कुरडेग गांव का रहनेवाला है. वह हजारीबाग में रहकर पढ़ाई कर रहा था. उसकी सत्र परीक्षा 15 मई को समाप्त हुई थी. जिसके बाद किसी काम से हजारीबाग शहर गया था. शहर से वापस दोस्त सिगन मुंडा के साथ टोटो से लालपुर चौक तक आया. वहां से पैदल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय सीतागढ़ा आ रहा था. इसी दौरान घटना हुई.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










