कोयला वाहनों पर नियंत्रण की मांग, डीसी-एसपी को सौंपा ज्ञापन

Author Jaynarayan|Edited by Kumarvishwat Sen
Updated:
विज्ञापन
कोयला वाहनों पर नियंत्रण की मांग, डीसी-एसपी को सौंपा ज्ञापन

भूतपूर्व सैनिक संगठन के सदस्य | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग में अनियंत्रित कोयला वाहनों के खिलाफ पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट ने डीसी-एसपी को ज्ञापन सौंपा। सड़क सुरक्षा और सख्त कार्रवाई की मांग की गई है।

विज्ञापन

हजारीबाग में पूर्व सैनिक वेलफेयर ट्रस्ट एसोशिएशन ने शुक्रवार को केंद्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ओझा के नेतृत्व में उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर सड़कों पर अनियंत्रित कोयला वाहनों के परिचालन पर रोक लगाने की मांग की. संगठन ने कोयला ढुलाई के लिए अलग परिवहन कॉरिडोर बनाने, सख्त नो-एंट्री व्यवस्था लागू करने तथा ओवरलोड वाहनों पर कार्रवाई की मांग की.

उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न मार्गों पर दिन-रात चल रहे कोयला लदे हाइवा और ट्रकों से सड़क दुर्घटनाएं, जाम और आम लोगों की सुरक्षा पर खतरा बढ़ गया है. हाल में चतरा के सिमरिया प्रखंड स्थित देल्हो घाटी में सड़क दुर्घटना में सीआरपीएफ जवान लक्ष्मण यादव की मौत का हवाला देते हुए ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की गयी.

संगठन ने दुर्घटना प्रभावित क्षेत्रों में नियमित जांच, यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराने, दोषी वाहन संचालकों व संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की. चेतावनी दी कि 31 जुलाई तक कार्रवाई नहीं होने पर एक अगस्त से शांतिपूर्ण जनआंदोलन शुरू किया जायेगा.


विज्ञापन
Jaynarayan

लेखक के बारे में

By Jaynarayan

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola