षष्ठी पर निकली भव्य शोभायात्रा, अन्नदा चौक पर लाठी खेल का प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

आस्था. आकर्षक झांकियों ने मन मोहा, मराठी वेशभूषा वाली युवतियां रहीं आकर्षण का केंद्र

विज्ञापन

आस्था. आकर्षक झांकियों ने मन मोहा, मराठी वेशभूषा वाली युवतियां रहीं आकर्षण का केंद्र प्रतिनिधि, हजारीबाग

हजारीबाग में रामनवमी षष्ठी के अवसर पर मंगलवार को बुढ़वा महादेव मंदिर के पास से भव्य शोभायात्रा निकाली गयी. जुलूस का नेतृत्व सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, पूर्व सांसद यदुनाथ पांडेय, भैया अभिमन्यु, आनंद देव कर रहे थे. शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरे मार्ग में उत्साह व भक्ति का माहौल बना रहा. जुलूस के आगे-आगे मोटरसाइकिल व स्कूटी पर सवार युवतियां मराठी वेशभूषा में थीं, जो शोभा यात्रा के दौरान आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. वहीं महिलाओं की टोली भगवा झंडा लहराते हुए पूरे जोश और श्रद्धा के साथ आगे बढ़ती दिखी. शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रही थीं, जिनमें धार्मिक आस्था और परंपरा की झलक देखने को मिली.

अनदा चौक पर शोभायात्रा के दौरान विधायक प्रदीप प्रसाद और यदुनाथ पांडेय ने पारंपरिक लाठी खेल का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. उपस्थित लोगों ने तालियों और जय श्री राम के उद्घोष साथ उनका उत्साह बढ़ाया.शोभायात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरी. पूरे आयोजन के दौरान प्रशासन भी मुस्तैद दिखा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola