ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक विजेता स्कूल में सम्मानित

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 02 Jul 2025 10:32 PM

विज्ञापन

सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मालवीय मार्ग में सम्मान समारोह

विज्ञापन

हजारीबाग. सरस्वती शिशु विद्या मंदिर मालवीय मार्ग में बुधवार को 39वीं नेशनल सब जूनियर ताइक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेताओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव ज्ञानचंद प्रसाद मेहता, प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा एवं विजेताओं ने दीप प्रज्वलन कर की. इस अवसर पर सचिव ज्ञानचंद प्रसाद मेहता ने ताइक्वांडो प्रशिक्षक सह पूर्व छात्र राजशेखर सिन्हा एवं स्वर्ण पदक विजेता शोभा कुमारी, चाहत कुमारी और रजनी कुमारी को मेडल एवं साहित्य पुस्तक देकर सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के प्रदर्शन ने विद्यालय को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है. उन्होंने विजेताओं को शुभकामनाएं दी. यह प्रतियोगिता 23 से 25 जून तक हरिद्वार में हुई थी. इन छात्राओं का चयन झारखंड ताइक्वांडो संघ द्वारा धनबाद में आयोजित 25वीं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के आधार पर किया गया था. प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने छात्राओं को शुभकामनाएं दी. मंच संचालन शिक्षक मनोज कुमार पांडे ने किया. आयोजन में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं कर्मियों का योगदान रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola