भोजन नहीं मिला, छात्राएं घर लौटीं, बीडीओ-सीओ ने की जांच
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 05 Oct 2025 9:34 PM
कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मानगढ़ का मामला
चौपारण. कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय मानगढ़ में एक बार फिर अनियमितता का मामला उजागर हुआ है. दुर्गापूजा की छुट्टी के बाद स्कूल शनिवार को खुला था. स्कूल में अलग-अलग गांव से पूर्व निर्धारित सूचना के मुताबिक मात्र पांच छात्राएं पहुंची थीं. इसकी सूचना किसी ने प्रखंड प्रशासन को दी. सूचना के बाद जांच के लिए बीडीओ नितेश भास्कर एवं सीओ संजय यादव स्कूल पहुंचे. चार-पांच छात्रा बिना भोजन किये स्कूल से अपने घर लौट चुकी थीं. बीडीओ ने बताया कि जांच के समय मात्र एक छात्रा स्कूल के मुख्य द्वार पर बैठी थी. वार्डन बिना सूचना के स्कूल नहीं पहुंची थी. स्कूल के मुख्य द्वार पर गार्ड और स्कूल में रसोइया थी. इस विद्यालय में करीब 450 छात्राएं शिक्षारत हैं. उन्होंने बताया की इसकी सूचना जिला शिक्षा पदाधिकारी को दे दी गयी है.
बिजली बॉक्स में लगी आग, मची अफरा तफरी
हजारीबाग. कटकमदाग के रेवाली में लगे बिजली के बॉक्स में रविवार को अचानक आग लग गयी. इस आग से दुर्गा मंडप में लगे पंडाल को भी नुकसान हुआ है. इसके अलावा दर्जनों घर की बिजली गुल हो गयी. आग लगने से गांव में अफरा तफरी मच गयी. लोग अपने-अपने बिजली उपकरण को बंद करने लगे. वहां मौजूद लोगों के तत्परता से बॉक्स में लगी आग को नियंत्रित किया गया. लोगों ने शिकायत की कि पिछले दिनों बिजली के नंगे तार को बदलकर कवर केबल लगाया गया था. जिसकी गुणवत्ता काफी खराब है. लगातार बॉक्स में खराबी आ रही है. इस संबंध में सहायक विद्युत अभियंता कृष्णा प्रजापति ने बताया कि बिजली के जले बॉक्स को बदल दिया गया है. क्षेत्र में अब बिजली सामान्य हो गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










