गैलेक्सी स्कूल में मनाया गया कारगिल विजय दिवस, सभी ने वीर शाहिद को किया याद

विद्यार्थी प्रदर्शन करते | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के गैलेक्सी हाई स्कूल में कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई. छात्रों ने देशभक्ति कार्यक्रम के जरिए सैनिकों के बलिदान को याद किया.
हजारीबाग: गैलेक्सी हाई स्कूल हजारीबाग में कारगिल विजय दिवस मनाया गया. विद्यालय के प्राचार्य, अनन्या सिंह शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर सैनिकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की.
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं शहीदों के सम्मान में दो मिनट का मौन रखकर किया गया. विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, भाषण तथा प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किये. प्राचार्य अनन्या सिंह ने कहा कि विद्यार्थियों को कारगिल युद्ध के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान से प्रेरणा लेने तथा राष्ट्रप्रेम, अनुशासन एवं कर्तव्यनिष्ठा के मार्ग पर चलने का संदेश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By देवनारायण प्रसाद
देवनारायण प्रसाद जिला प्रशासन और नगर निगम की खबरों के अलावा गांव से शहर तक की जनसमस्या और सामाजिक मुद्दों पर निर्भीक खबरें लिखकर अपनी पहचान बनायी है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










