उपद्रव मामले के चार आरोपी हुए गिरफ्तार

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 14 Jun 2025 10:49 PM

विज्ञापन

सभी आरोपी बसंतपुर के रहने वाले हैं

विज्ञापन

कटकमसांडी. थाना कांड संख्या 209/17 के आरोपी सेराज खान (पिता गुलटेन खान), जाकीर खान (पिता अली खान), आजम खान (पिता सजन खान) व सबीर खान (पिता इशाक खान) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. सभी थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर को रहने वाले हैं. इस बाबत कटकमसांडी थाना प्रभारी राजबल्लभ कुमार ने बताया कि उक्त चारों उपद्रव मामले के आरोपी हैं. घटना कटकमसांडी के बसंतपुर गांव के पास घटी थी.

मारपीट में दंपती घायल

बरकट्ठा. चलकुशा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम खरगु बेडमक्की में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक दंपती घायल हो गया. घटना शनिवार की है. घायल दंपती त्रिवेणी पंडित (35 वर्ष) व उनकी पत्नी निर्मला देवी (26 वर्ष) का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola