अलग-अलग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

Updated at : 18 Feb 2025 7:37 PM (IST)
विज्ञापन
अलग-अलग मामले में चार आरोपी गिरफ्तार

तीन युवकों ने मोबाइल व पैसा छीन लिया था और मारपीट की.

विज्ञापन

हजारीबाग. बड़ी बाजार थाना के तीन अलग-अलग मामलों के तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया. पुलिस के अनुसार सखिया निवासी अनुज कुमार 15 फरवरी को शाम तीन बजे नया बस स्टैंड से अपने भाई को बस बैठा कर घर लौट रहा था. इसी दौरान कार्मेल स्कूल के पास तीन युवकों ने उसका मोबाइल व पैसा छीन लिया था और उसके साथ मारपीट की. अनुज ने 16 फरवरी को छीने गये फोन नंबर पर संपर्क किया, तो फोन रिसीव करने वाला व्यक्ति अपना नाम मनीष कुमार बताया. उसने कहा कि फोन चाहिए, तो पांच हजार रूपये फोन पे कर दो. तब तुम्हें मोबाइल मिलेगा. पुलिस के अनुसार, अनुज ने दिये गये फोन पे नंबर पर पांच हजार रुपये दे दिये. पैसा दिये जाने के बाद भी मनीष द्वारा फोन नहीं दिया गया. इसके बाद मनीष ने दूसरे मोबाइल नंबर से अनुज से संपर्क कर कहा कि मैं बड़ा बाजार ओपी प्रभारी बोल रहा हूं और पैसा नहीं देगा, तो मैं तुम्हें जेल भेज दूंगा. इसी शिकायत के आधार पर बड़ी बाजार में दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एक अन्य मामले में बाइक चाेरी के आरोप में दो लोगों को जेल भेजा गया. जिसमें लोहसिंघना थाना क्षेत्र के रवि कुमार और मौसम सिन्हा शामिल हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola