सरहुल पर्व को लेकर 21 मार्च को शहर मे यातायात व्यवस्था मे किया गया परिवर्तत

Updated:
विज्ञापन

सरहुल पूजा के अवसर पर 21 मार्च को हजारीबाग शहर में यातायात व्यवस्था में विशेष परिवर्तन किये गये हैं.

विज्ञापन

हजारीबाग. सरहुल पूजा के अवसर पर 21 मार्च को हजारीबाग शहर में यातायात व्यवस्था में विशेष परिवर्तन किये गये हैं. श्रद्धालुओं की भीड़ और शोभा यात्रा को देखते हुए जिला एवं पुलिस प्रशासन ने जनहित में कई क्षेत्रों को नो-एंट्री घोषित किया है. सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे तक भारी मालवाहक वाहन, टोटो, टेंपो और चार पहिया वाहनों का प्रवेश इन मार्गों पर पूर्ण रूप से वर्जित रहेगा. बड़ी ग्वालटोली से पंच मंदिर की ओर, पुराना बस स्टैंड से झंडा चौक की ओर, सांसद आवास मोड़ से झंडा चौक की ओर, कालीबाड़ी नाला और खाजा चौक से झंडा चौक की ओर, पानी टंकी के पास से झंडा चौक की ओर तथा गोला रोड पर पंच मंदिर से झंडा चौक तक वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा. इन प्रतिबंधों का उद्देश्य श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना और भीड़ नियंत्रण करना है ताकि सरहुल पूजा का जुलूस एवं शोभा यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके. प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय में इन मार्गों पर वाहन लेकर न जायें और यातायात नियमों का पालन करें. इस व्यवस्था से श्रद्धालुओं को सुरक्षित वातावरण मिलेगा और पूजा का आयोजन सुचारु रूप से संपन्न होगा.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola