मंगुरा में विराट हिंदू सम्मेलन, उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

Updated at : 20 Mar 2026 8:28 PM (IST)
विज्ञापन
मंगुरा में विराट हिंदू सम्मेलन, उमड़ा सनातनियों का जनसैलाब

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तथा सनातन प्रेमियों को एकजुट करने के आह्वान पर शुक्रवार को इचाक प्रखंड के मंगुरा नवदुर्गा मंदिर परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

अपने बच्चे को अधिकारी, इंजीनियर के साथ साथ सच्चा हिन्दू बनायें : कुणाल इचाक. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में तथा सनातन प्रेमियों को एकजुट करने के आह्वान पर शुक्रवार को इचाक प्रखंड के मंगुरा नवदुर्गा मंदिर परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. इस अवसर पर दर्जनों गांवों से हजारों महिला-पुरुष बाजे-गाजे के साथ पहुंचे और परिसर जनसैलाब में बदल गया. सम्मेलन की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार रवि ने की, जबकि संचालन खंड कार्यवाह रंजीत कुमार शर्मा ने किया. कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन धर्मगुरुओं द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ. एकता और संगठन का संदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह ने कहा कि इतिहास गवाह है कि हिंदूओं को अपने अस्तित्व की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करना पड़ा है. उन्होंने जात-पात मिटाकर सभी हिंदुओं को एकजुट रहने की आवश्यकता पर बल दिया. संघ के प्रांत शारीरिक प्रमुख कुणाल ने कहा कि जब-जब हिंदू बंटा है, तब-तब देश टूटा है. इसलिए अखंड भारत और मातृभूमि की रक्षा हेतु सभी को एकजुट होना होगा. उन्होंने यह भी कहा कि बच्चों को डॉक्टर, इंजीनियर, वैज्ञानिक और अधिकारी बनने के साथ-साथ सच्चा सनातनी हिंदू बनाना भी जरूरी है. स्वामी सीताराम शरण ने रामायण और महाभारत का उदाहरण देते हुए कहा कि जब-जब सनातन धर्म की हानि हुई है, तब-तब भगवान ने जन्म लिया है. विभाग प्रचारक आशुतोष और मंटू ने भी हिंदुओं को संगठित रहने का मूलमंत्र दिया. भक्ति गीतों से वातावरण भक्तिमय बना संस्कार भारती के कुमार केशव एवं उनकी टीम ने भक्ति गीतों से वातावरण को भक्तिमय बना दिया. स्वयंसेवक रणधीर सिंह ने एकल गीत के माध्यम से राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया. योग शिक्षिका ललिता कुमारी के निर्देशन में देवकुली गांव की किशोरियों ने दंड प्रदर्शन, वीरांगना झांकी और योगकला प्रस्तुत कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया. सम्मेलन में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा क्षेत्र की सांसद अन्नपूर्णा देवी, विधायक अमित कुमार यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेकानंद सिंह, जिप सदस्य कुमकुम देवी, जिला सेवा प्रमुख अनिल पांडेय, जिला सह बौद्धिक प्रमुख संदीप सोनी, धर्म जागरण प्रमुख ब्रह्मदेव सोनी, मुखिया मीना देवी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे. मंगुरा, करियातपुर, देवकुली, अलौंजा समेत अन्य पंचायतों से हजारों सनातनी महिला-पुरुषों ने भाग लिया. आयोजन समिति की भूमिका कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के सचिव मुद्रिका मेहता, कोषाध्यक्ष रंजीत कुमार, वीरेंद्र राणा, बद्री मेहता, प्रमोद कुमार, सीताराम कुशवाहा, पूजा समिति अध्यक्ष कैलाश मेहता, पूर्व मुखिया मनोज मेहता, रामावतार स्वर्णकार, रंजीत मेहता, बीरेंद्र मेहता, बलदेव महतो, डेगलाल मेहता, संजय मेहता, रीतलाल साव, महेश वैध, बालेश्वर मेहता, उमेश गिरी, छोटन मेहता, पूर्व मुखिया परमेश्वर रविदास, केदार मेहता, जितेंद्र शर्मा, गोपाल सिंह, भोला सिंह, रीतन मेहता, राजू मेहता, सीता साव, दशरथ साव समेत दर्जनों लोगों की अहम भूमिका रही.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola