अमन की रिहाई को लेकर निकाली न्याय यात्रा
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
जेल में बंद अमन कुमार की रिहाई को लेकर उनकी पत्नी डिंपल मिश्रा ने बड़कागांव के कई गांवों में न्याय यात्रा निकाली.
विज्ञापन
हजारीबाग.
जेल में बंद अमन कुमार की रिहाई को लेकर उनकी पत्नी डिंपल मिश्रा ने बड़कागांव के कई गांवों में न्याय यात्रा निकाली. न्याय यात्रा में झारखंड सरकार से अमन कुमार और अजय सिंह को जेल से रिहा करने की मांग की है. ग्रामीणों से उन्होंने कहा कि अमन कुमार और अजय सिंह को जेल से रिहाई के लिए सहयोग करें. जेल से निकलने के बाद वह देश हित में काम करेंगे और स्थानीय लोगों को बाहरी राजनीति से बचायेंगे. अमन कुमार को झूठा केस में फंसाकर जेल भेजा गया है. न्याय यात्रा बड़कागांव के महुदी, सोनपुरा, मिर्जापुरा और कांडतरी गांव में निकाली गयी. इसमें बड़कागांव के गांव के कई ग्रामीण शामिल थे. बता दें कि 15 जुलाई 2024 को बड़कागांव पुलिस अमन कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है. अमन कुमार पर बड़कागांव थाना में 193-24 के तहत मामला दर्ज है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










