रामनवमी को लेकर शहर में फ्लैग मार्च

Updated:
विज्ञापन

पर्व के दौरान शहरवासियों से सौहार्द्र की अपील

विज्ञापन

हजारीबाग. रामनवमी व मंगला जुलूस शांति व सौहार्द्र वातावरण में निकले, इसे लेकर एसपी अंजनी अंजन के नेतृत्व में सोमवार को पुलिस व जिला प्रशासन के पदाधिकारियों ने शहर में फ्लैग मार्च किया. फ्लैग मार्च पुलिस केंद्र से शुरू हुआ, वहां से इंद्रपुरी चौक, मेनरोड पानी टंकी चौक, पैगोडा चौक, झंडा चौक, होते हुए खिरगांव चतरा बस स्टैंड से वापस सुजायत चौक, सरदार चौक, बड़ाबाजार चौक मस्जिद रोड होते हुए कोलटेक्स चौक तक गया. इस दौरान शहर वासियों से रामनवमी व मंगला जुलूस शांति व सौहार्द्र वातावरण में निकालने की अपील की गयी. कहा गया कि पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों पर कार्रवाई होगी. इसके बाद कोलटेक्स चौक के समीप पुलिस और अतिरिक्त फोर्स ने मॉक ड्रिल किया. मॉक ड्रिल में आंसू गैस का गोला, रंगीन पानी छिड़कर हुड़दंगियों की पहचान, भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन स्थिति में लोगों की मदद का अभ्यास किया गया. इस दौरान एसपी अंजनी अंजन, प्रशिक्षु आइएएस आनंद शर्मा, मुख्यालय डीएसपी अमित कुमार, सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार सिंह, सदर थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुभाष सिंह, मेजर कुमार देवव्रत, कोर्रा थाना प्रभारी अजीत कुमार समेत कई पुलिस पदाधिकारी व जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola