पिकअप गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त, पांच घायल, एक रेफर
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

चेचकप्पी पंचायत के ग्राम उपरैली डेबो में हुई सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गये. इसमें एक महिला को रेफर किया गया.
विज्ञापन
बरकट्ठा.
चेचकप्पी पंचायत के ग्राम उपरैली डेबो में हुई सड़क हादसे में पांच लोग घायल हो गये. इसमें एक महिला को रेफर किया गया. मंगलवार की दोपहर पिकअप गाड़ी के अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त होने से सवार ग्राम उपरैली डेबो निवासी राजकुमार सिंह 18 वर्ष पिता दशरथ सिंह, कलावती देवी 30 वर्ष पति दशरथ सिंह, पेमिया कुमारी 20 वर्ष पति घनश्याम सिंह समेत कुल पांच लोग घायल हो गये. मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव ने घायलों को तुरंत अपनी गाड़ी से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा लेजाकर भर्ती कराया. जहां से चिकित्सक ने कलावती देवी को बेहतर इलाज के लिए हजारीबाग रेफर कर दिया. दुर्घटना में घायल दो लोगों को स्थानीय चिकित्सक के द्वारा इलाज किया गया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










