ePaper

उप प्रमुख के स्कॉर्पियो एवं टेंपो में टक्कर होने से पांच बाराती घायल

Updated at : 06 May 2025 9:48 PM (IST)
विज्ञापन
उप प्रमुख के स्कॉर्पियो एवं टेंपो में टक्कर होने से पांच बाराती घायल

बड़कागांव-हजारीबाग पथ के 13 माइल के पास स्कॉर्पियो एवं बाराती टेंपो के बीच टक्कर हो गयी. टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.

विज्ञापन

6बीजी4में- सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त स्कॉर्पियो एवं घायल लोग बड़कागांव थाना में दोनों ओर से मामला दर्ज बड़कागांव. बड़कागांव-हजारीबाग पथ के 13 माइल के पास स्कॉर्पियो एवं बाराती टेंपो के बीच टक्कर हो गयी. टेंपो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. इसमें सवार पांच बाराती घायल हो गये. सभी घायलों को अन्य बाराती वाहनों के माध्यम से बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद हजारीबाग रेफर कर दिया गया. भराजो गांव निवासी राजू प्रजापति ने बताया कि पांच मई को भराजो गांव से टेंपो जेएच02बीएस 2458 से बारात के लिए बड़कागांव के भगवानबागी गांव जा रहे थे. 13 माइल समीप करीब 10.30 बजे रात विपरीत दिशा आ रही स्कॉर्पियो जेएच02बीटी 9895 टक्कर मार दी. जिससे टेंपो का परकच्चे उड़ गये. टेंपो में बैठे चालक संदीप कुमार, रामस्वरूप पंडित, गणेश प्रजापति, कुंदन कुमार घायल हो गये. स्कॉर्पियो वाहन बड़कागांव प्रमुख वचन देव कुमार स्वयं ड्राइव कर रहे थे. उस गाड़ी में कई अन्य लोग भी बैठे थे. इसमें एक की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गयी है. इस संबंध में बड़कागांव थाना प्रभारी नेमधारी रजक ने कहा कि आवेदन प्राप्त हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola