अफीम की ,खेती करने के पांच आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गये

जेल भेजे आरोपियों पर अफीम की खेती करने के अलावा अन्य केस भी पूर्व से दर्ज हैं.
चौपारण. पोस्ता-अफीम की खेती करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. जेल भेजे आरोपियों पर अफीम की खेती करने के अलावा अन्य केस भी पूर्व से दर्ज हैं. इन आरोपियों में कारू सिंह उर्फ रामखेलावन सिंह (पिता नीरू सिंह, मोरनियां निवासी), महेश बिरहोर (पिता जगदीश बिरहोर), गोलू यादव (पिता द्वारिका यादव) दोनों ग्राम दुरागड़ा निवासी, सोहर गंझू (पिता बासुदेव गंझू, अहरी) एवं उमेश गंझू (पिता महरू गंझू, ढोढ़ीया निवासी) शामिल हैं. उक्त लोगों पर वनभूमि पर अफीम-पोस्ता की खेती कर तस्करों को बेचने का आरोप है. पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि अब तक 450 एकड़ भूमि पर लगी अफीम-पोस्ता की खेती को विनष्ट किया गया है. इस दौरान पोस्ता-अफीम की खेती करने वालों के विरुद्ध नौ केस दर्ज किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




