फर्जी नंबर वाले ऑनर पर दर्ज होगी प्राथमिकी : डीटीओ

Updated at : 26 Feb 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
फर्जी नंबर वाले ऑनर पर दर्ज होगी प्राथमिकी : डीटीओ

एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर के दो स्कॉर्पियो में फर्जी नंबर वाला स्कॉर्पियो जब्त,

विज्ञापन

एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर के दो स्कॉर्पियो में फर्जी नंबर वाला स्कॉर्पियो जब्त, हजारीबाग. हजारीबाग डीटीओ कार्यालय से एक ही रजिस्ट्रेशन नंबर (जेएच02 एएल-1503) की जारी दो स्कॉर्पियो गाड़ी में फर्जी नंबर वाले स्कॉर्पियो को जब्त किया गया है. मोटरयान निरीक्षक (एमवीआई) विजय गौतम ने दोनों स्कॉर्पियो गाड़ी के सभी आवश्यक कागजातों की जांच-पड़ताल के बाद जब्त फर्जी नंबर वाले स्कॉर्पियो को सदर थाने के हवाले किया है. बुधवार को सरकारी कार्यालय बंद होने के कारण फर्जी नंबर वाले स्कॉर्पियो के मालिक के विरुद्ध कार्रवाई नहीं हुई. डीटीओ बैद्यनाथ कामती ने बताया फर्जी नंबर वाले स्कॉर्पियो के मालिक सचिन कुमार दास (देवघर) के विरुद्ध कार्रवाई के लिए 27 फरवरी को सदर पुलिस को आवेदन दिया जायेगा. उन्होंने कहा जांच में दोनों स्कॉर्पियो का इंजन एवं चेसिस नंबर एक पाया गया है. वहीं, फर्जी नंबर वाले स्कॉर्पियो में इंजन एवं चेसिस नंबर पंचिंग किया हुआ मिला है. जांच के दौरान 2016 में गाड़ी की खरीदनी एवं आठ वर्ष बाद 2023 में गाड़ी के ट्रांसफर से जुड़े कागजात पर हस्ताक्षर एक जैसा मिला है. डीटीओ ने कहा प्राथमिकी में सभी बातों का उल्लेख होगा. आगे की कार्यवाही पुलिस करेगी. जरूरत अनुसार पुलिस दोनों समय (गाड़ी की खरीदारी एवं गाड़ी के ट्रांसफर) के हस्ताक्षर का मिलान के लिए फॉरेंसिक रिपोर्ट का सहयोग ले सकती है. उन्होंने कहा जांच में आरोपी व्यक्ति एवं डीटीओ कार्यालय कर्मी पर पुलिस अपने स्तर से किसी प्रकार की कार्रवाई करने के लिए सक्षम है. जांच में पता चला: हजारीबाग डीटीओ कार्यालय से सत्यनारायण सिंह नामक व्यक्ति को वर्ष 2016 में जेएच02 एएल-1503 स्कॉर्पियो गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर जारी हुआ है. इसके आठ वर्ष बाद 2023 में सत्यनारायण सिंह से उसकी स्कॉर्पियो गाड़ी का हजारीबाग डीटीओ कार्यालय से सचिन कुमार दास के नाम ट्रांसफर दिखाया गया है. पूरा मामला प्रकाश में तब आया, जब एक नंबर के दो स्कॉर्पियो को बाजार में घूमते देखा गया. इसके बाद जांच में पता चला कि सत्यनारायण सिंह के पास वर्तमान समय में जेएच02 एएल-1503 नंबर की स्कॉर्पियो मौजूद है. उन्होंने अपने स्कॉर्पियो नहीं बेचा है. वहीं, फर्जी नंबर वाले स्कॉर्पियो गाड़ी के मालिक ने डीटीओ को बताया स्कॉर्पियो गाड़ी से जुड़े एक शोरूम से उसने 2023 में स्कॉर्पियो गाड़ी की खरीदारी की है. गाड़ी की खरीदारी में कुछ नकद राशि दी. शेष राशि एक निजी बैंक से फाइनेंस हुआ है. वहीं, शोरूम के माध्यम से सचिन कुमार दास को डीटीओ कार्यालय से गाड़ी का ट्रांसफर (नामकरण) कर ओरिजिनल रजिस्ट्रेशन पेपर (ऑनर-बुक,आरसी) मिला है. आरसी को प्राप्त करने के लिए सचिन कुमार दास ने शोरूम को अलग से पांच हजार रुपये का भुगतान किया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola