दुर्गा मंडप निर्माण के विवाद में मारपीट

बरही के ग्राम विजया में खाली जमीन पर दुर्गा मंडप निर्माण के क्रम में रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई.
23बरही3में- घायल दलित महिलाएं बरही. बरही के ग्राम विजया में खाली जमीन पर दुर्गा मंडप निर्माण के क्रम में रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई. इसमें कई लोग घायल हो गये. एक पक्ष के घायल बसंती मोसेमात पति (स्व बंगाली दास), मनोरमा देवी (पति राजकुमार दास) व राजकुमार दास (पिता महेश दास) को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. मामले में दोनों पक्षों ने बरही थाना में आवेदन दिया है. एक पक्ष के मनोरमा देवी ने अपने आवेदन में लिखा है कि मेरे गांव के देवलाल कुशवाहा पिता स्व टीको महतो, लोकेश महतो पिता विश्वनाथ महतो, चन्द्रिका महतो पिता रामेश्वर महतो, मेघलाल महतो पिता जीतन महतो व विश्वनाथ महतो पिता मुंशी महतो रविवार की सुबह 8.30 बजे जेसीवी मशीन व ग्रामीणों के मजमे के साथ आये व मेरे घर के सामने की जमीन पर दुर्गा मंडप के निर्माण के लिए ज़मीन खोदने लगे. मना करने पर उक्त लोग जाति सूचक गलियां देते हुए मारपीट की व जान से मार देने की धमकी दी. समाचार लिखे जाने तक दूसरे पक्ष के लोगों ने भी बरही थाना में आवेदन देने की तैयारी कर रहे थे. बरही थाना प्रभारी आभाष कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर उचित कार्रवाई की जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




