एनटीपीसी केरेडारी कोल खनन परियोजना ने किया सम्मान समारोह

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 11 Jul 2025 11:37 PM

विज्ञापन

उत्क्रमित उवि बसरिया के मेधावी बच्चों को प्रोत्साहन राशि देकर किया गया सम्मानित

विज्ञापन

केरेडारी. केरेडारी कोयला खनन परियोजना के तत्वावधान में उत्क्रमित उच्च विद्यालय बसरिया के मैट्रिक उत्तीर्ण बच्चों के बीच सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में केरेडारी परियोजना प्रमुख चंद्रशेखर ने कहा कि यह कार्यक्रम नहीं बल्कि यह बच्चों के उज्ज्वल कल का संकल्प है. इससे न केवल शैक्षणिक प्रगति, बल्कि उनके बौद्धिक, भावनात्मक, शारीरिक और सामाजिक विकास को उत्साहित करेगी. करियर काउंसलिंग, नैतिक शिक्षा, मेंटरशिप, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता के साथ-साथ डिजिटल लर्निंग और विज्ञान प्रयोग जैसे सत्रों का आयोजन किया जायेगा, ताकि बच्चे आत्मनिर्भर हो सकें. उत्क्रमित उवि बसरिया में कक्षा दसवीं के उन विद्यार्थियों को प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया, जिन्होंने सत्र 2024-25 में 80 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किये हैं. प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को पांच हजार, चार हजार और तीन हजार की राशि दी गयी. 37 विद्यार्थियों को दो-दो हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया गया. 40 विद्यार्थियों को 86,000 की प्रोत्साहन राशि दी गयी. मौके पर परियोजना के कई पदाधिकारी और प्रधानाध्यापक विजय कुमार समेत सभी शिक्षक और बच्चे के अभिभावक उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola