कस्तूरबा विद्यालय पदमा में विदाई समारोह

Updated:
विज्ञापन

वार्डन ने छात्राओं से कहा, सपनों को ऊंची उड़ान दें

विज्ञापन

पदमा. कस्तूरबा गांधी विद्यालय पदमा में समारोह आयोजित कर इंटर पास करने वाली छात्राओं को भावपूर्ण विदाई दी गयी. यूनिसेफ के अधिकारी संजीत कुमार, सीआरपी प्रभु साव और वार्डन मेनका मेहता ने छात्राओं को विद्यालय पत्रिका और स्मृति फाइल देकर सम्मानित किया. इस दौरान पदमा प्रखंड की 49 और सदर प्रखंड की 9 छात्राओं को विदाई दी गयी. छात्राएं विद्यालय में बिताये पलों को याद कर भावुक हो गयीं और कहा कि इस विद्यालय से जो कुछ सीखा है, उसे जीवनभर याद रखेंगी. छात्राओं ने शिक्षकों का आभार जताते हुए कहा कि शिक्षक-शिक्षिकाओं ने केवल शिक्षक ही नहीं, बल्कि अभिभावक का भी एहसास कराया. यूनिसेफ के अधिकारी ने छात्राओं से कहा कि अपनी मंजिल तक पहुँचने के लिए कदम रुकने न दें और हौसले को बुलंद रखें. वार्डन मेनका मेहता ने सभी छात्राओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि उन्होंने हरसंभव प्रयास किया और अब आप सब अपने सपनों को ऊंची उड़ान दें और विद्यालय का नाम रोशन करें.

राजनीति विज्ञान विभाग में दीक्षारंभ कार्यक्रम

हजारीबाग. विनोबा भावे विश्वविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग में नये नामांकित विद्यार्थियों का दीक्षारंभ कार्यक्रम मंगलवार को हुआ. इस दौरान विद्यार्थियों को गोस्वामी तुलसीदास केंद्रीय पुस्तकालय का भ्रमण कराया गया. साइबर लाइब्रेरी में रखे कंप्यूटर से विद्यार्थी परिचित हुए तथा ई-लाइब्रेरी की बारीकियों को समझा. विद्यार्थी लगभग एक घंटा केंद्रीय पुस्तकालय में बिताये.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola