युवकों के परिजनों ने हॉस्पिटल में किया हंगामा

Updated at : 20 Feb 2025 8:24 PM (IST)
विज्ञापन
युवकों के परिजनों ने हॉस्पिटल में किया हंगामा

:स्ट्रेचर व कई कुर्सियां तोड़ दी, चिकित्सकों से दुर्व्यवहार

विज्ञापन

: स्ट्रेचर व कई कुर्सियां तोड़ दी, चिकित्सकों से दुर्व्यवहार हजारीबाग. बरही पदमा में बुधवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन और ग्रामीण शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. उन्होंने अस्पताल में जम कर हंगामा किया. स्ट्रेचर और कई कुर्सियां तोड़ दी. अस्पताल में ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों के साथ भी युवकों ने दुर्व्यवहार किया. इसके बाद अस्पताल के सभी डॉक्टर ड्यूटी छोड़ कर चले गये. डयूटी करने वाले चिकित्सक 20 फरवरी को अनशन पर बैठने का मन बना रहे थे. हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची और युवकों को शांत कराने का प्रयास किया. इसके बाद भी युवक हंगामा करते रहे, तब पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग कर मामले को शांत कराया. घटना की जानकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल के अधीक्षक को दी गयी. अधीक्षक और सीनियर डॉक्टरों ने अस्पताल पहुंच कर ड्यूटी कर रहे चिकित्सकों को वापस बुला कर समझाया बुझाया. इसके बाद चिकित्सकों ने ड्यूटी करने लगे. हालांकि इस मामले को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. बता दें कि 19 फरवरी की शाम को एक ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार दाे युवकों पदमा बंदरबेला के कामेश्वर यादव और इचाक तिलरा के राहुल कुमार यादव की मौत हो गयी थी. दोनों मौसेरे भाई थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola