किसान मेला में कृषि यंत्र की प्रदर्शनी

Updated:
विज्ञापन
किसान मेला में कृषि यंत्र की प्रदर्शनी

मेला में जिले भर से 150 से अधिक किसान हुए शामिल

विज्ञापन

हजारीबाग. जिला कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता विभाग के भूमि संरक्षण सर्वे परिसर में शुक्रवार को किसान मेला का आयोजन किया गया. इसमें जिले भर से 150 से अधिक किसान शामिल हुए. मेले में छोटे-बड़े सभी प्रकार के ट्रैक्टर यंत्र की प्रदर्शनी लगायी गयी. भूमि संरक्षण पदाधिकारी अनूप कुमार हेंब्रम ने बताया कि सत्र 2024-25 के लिए 40 से अधिक किसान समूह का आवेदन विभाग ने स्वीकृत किया है. समूह से जुड़े किसान कृषि यंत्र (जरूरत अनुसार छोटे-बड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली) की खरीदारी करेंगे. विभाग समूह स्तर पर किसानों को कृषि यंत्र देने में मददगार बनेगा. इससे किसानों को कृषि कार्य में मदद मिलेगी. किसान आत्मनिर्भर बनेंगे. कृषि मेला में मौजूद किसानों को विभाग से मिलने वाले कृषि यंत्र पर सब्सिडी एवं पैकेज की जानकारी दी गयी. वहीं, मौजूद किसानों को मुख्यमंत्री ट्रैक्टर वितरण, सबमिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन, यांत्रीकरण सहित कृषि कार्य से जुड़े अन्य सभी लाभकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola