रामनवमी को लेकर विजय शंखनाद की तैयारी तेज, हर घर भगवा अभियान चलेगा
विजय शंखनाद संस्था ने इंटरनेशनल रामनवमी महापर्व 2026 को लेकर विशेष कार्यक्रमों की घोषणा की है.
रामनवमी के दिन सूर्य मंदिर से श्री हनुमान बाल रूप सज्जा शोभायात्रा निकाली जायेगी. संस्था का उद्देश्य हजारीबाग रामनवमी को राजकीय महोत्सव का दर्जा दिलाना है, जिसके लिए पिछले चार वर्षों से जनसंपर्क, सोशल मीडिया और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अभियान जारी है.
संस्था रामनवमी पर आधारित दो पुस्तकों का प्रकाशन करने जा रही है, जिनमें शहर की सांस्कृतिक विरासत का दस्तावेजीकरण होगा. इसके अलावा विजयादशमी के अवसर पर सेवा व चिकित्सा शिविर भी लगाया जायेगा.इन कार्यक्रमों के माध्यम से संस्था न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ कर रही है, बल्कि सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का भी प्रयास कर रही है. इस अवसर पर बुद्ध प्रिय मौर्य, सूरज अग्रवाल, अजीत गुप्ता समेत कई सदस्य उपस्थित रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By विकाश नाथ
26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










