फुटबॉल में इंजीनियरिंग की टीम ने जीता खिताब

आइसेक्ट विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद शुरू
आइसेक्ट विश्वविद्यालय में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद शुरू हजारीबाग. आइसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग में पांच दिवसीय वार्षिक खेलकूद शुक्रवार से शुरू हुआ. उदघाटन कुलपति प्रो पीके नायक व कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने संयुक्त रूप से किया. 25 फरवरी तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में क्रिकेट, फुटबॉल, शतरंज, वॉलीबॉल, 100 मीटर दौड़, गोला फेंक, कैरम, बैडमिंटन, टेबल टेनिस सहित अन्य खेल का आयोजन होगा. पहले दिन फुटबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला इंजीनियरिंग और कला विभाग के बीच खेला गया. जिसमें कला विभाग ने 3-1 से जीत दर्ज कर ट्रॉफी अपने नाम किया. वहीं 100 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में हरभजन कुमार, अमित कुमार राज सौरभ, महिला वर्ग में डॉली कुमारी, रिया व प्रियंका कुमारी ने बाजी मारी. शतरंज में आकाश कुमार विजेता व चिरंजीवी उपविजेता बने. मौके पर डीन एडमिन डॉ एसआर रथ, डीन एकेडमिक डॉ एमके मिश्रा सहित कई प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं मौजूद रहे. प्रतियोगिता को सफल बनाने में स्पोर्ट्स कमेटी के चेयरमैन उदय रंजन, समन्वयक राजेश रंजन, शिक्षक आदित्य कुमार, डॉ रितेश लाल, मुकेश कुमार, संजय दांगी, रविकांत कुमार, राहुल राजवार, हिमांशु चौधरी, यशवंत कुमार, रोहित लाल, अमित कुमार, प्रमोद कुमार, पंकज प्रज्ञा और कोमल पल्लवी भेंगरा का योगदान रहा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










