एफपीओ को ऑनलाइन मार्केटिंग से जोड़ने पर जोर

Updated:
विज्ञापन

नाबार्ड की कार्यशाला

विज्ञापन

हजारीबाग. हजारीबाग में नाबार्ड के तत्वावधान में किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के लिए एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यशाला आयोजित की गयी. इसका उद्देश्य एफपीओ के बीच समन्वय स्थापित करना और उनके सामने आने वाली चुनौतियों को समझना था. कार्यशाला में नाबार्ड की डीडीएम ऋचा भारती ने कहा कि एफपीओ छोटे और सीमांत किसानों को बाजार से जोड़ने का प्रभावी माध्यम हैं. उन्होंने संस्थागत प्रबंधन, वित्तीय अनुशासन और उत्पादों की ऑनलाइन मार्केटिंग पर जोर दिया. सभी एफपीओ के बीच नियमित संवाद और सहयोग विकसित करने की बात कही ताकि वे सामूहिक रूप से सीख सकें. कार्यक्रम में उत्पादन, प्रसंस्करण, विपणन और वित्तीय प्रबंधन जैसे तकनीकी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गयी. कार्यशाला में जिले के 19 एफपीओ प्रतिनिधियों सहित जन जागरण केंद्र के भूपेंद्र सिंह, सपोर्ट संस्था के दीपक सिन्हा और टीम को-ऑर्डिनेटर सौरभ कुमार ने भागीदारी निभायी. इस दौरान ईशा, नीतीश, शायन तंजीम, सादिक, रंजित और नकुल भी उपस्थित थे.

शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बने छात्राएं : प्राचार्य

बड़कागांव. कर्णपुरा महाविद्यालय में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को लेकर सेमिनार का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्राचार्य डॉ कीर्तिनाथ महतो ने की. संचालन हिंदी विभाग की डॉ अन्नु कुमारी ने किया. प्राचार्य डॉ महतो ने छात्राओं को शिक्षा के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया. डॉ निरंजन प्रसाद नीरज ने समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने का संदेश देते हुए राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola