ePaper

आपातकाल कांग्रेस की सत्ता भूख का अन्याय काल : रवींद्र राय

Updated at : 26 Jun 2025 11:01 PM (IST)
विज्ञापन
आपातकाल कांग्रेस की सत्ता भूख का अन्याय काल : रवींद्र राय

आपातकाल के 50वें वर्ष को भाजपा ने संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया

विज्ञापन

हजारीबाग. आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपाइयों ने इसे संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया. पैराडाइज रिसॉर्ट में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ रविंद्र राय, सांसद मनीष जायसवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, विधायक रौशनलाल चौधरी ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की. डॉ रवींद्र राय ने कहा कि आपातकाल कांग्रेस की सत्ता भूख का अन्याय काल था. 25 जून 1975 को कांग्रेस ने देश पर आपातकाल थोपकर लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंटा था. आपातकाल में देशवासियों ने जो पीड़ा और यातना सही, उसे नयी पीढ़ी जान सके, इसी उद्देश्य से मोदी सरकार ने इस दिन को संविधान हत्या दिवस का नाम दिया है. सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि जो देश अपने इतिहास एवं संस्कृति को भूल जाता है, वह देश कभी विकास नहीं कर सकता. 11 वर्ष के शासनकाल में मोदी सरकार ने किसी भी चुनी हुई सरकार को संविधान के अनुच्छेद 356 के तहत हटाने का काम नहीं किया. जबकि कांग्रेस के शासनकाल में अनुच्छेद 356 का उपयोग आम बात थी. कार्यक्रम को प्रदेश उपाध्यक्ष विकास प्रीतम, अमरदीप यादव, दिनेश सिंह राठौर, अशोक यादव ने संबोधित किया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की. संचालन हरीश श्रीवास्तव ने किया. विषय प्रवेश संयोजक सुदेश चंद्रवंशी ने कराया. मौके पर अनिल मिश्रा, केपी ओझा, टुन्नू गोप, क्यूम अहमद, रेणुका साहू, रमेश ठाकुर, दामोदर सिंह, भानुमति पासवान, सुमन कुमार, जयनारायण प्रसाद, शेफाली गुप्ता, मनोज गिरी, कुंवर मनोज सिंह, मुकुटधारी महतो, नारायण यादव, राजकरण पांडे, महेंद्र बिहारी, इंद्र नारायण, तनवीर अहमद, मनोरमा राणा, अजीत चंद्रवंशी, मनमीत अकेला, सत्येंद्र नारायण सिंह, आरती सिंह, रेणू तिर्की, अर्चना सिंह सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola