SBMCH Hazaribagh में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं, दवाओं की जानकारी देगा डिजिटल डिस्प्ले, मिलेंगी नई एंबुलेंस
डीएमएफटी की बैठक में उपायुक्त, डीसी और प्रशिक्षु आईएएस | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में डीएमएफटी मद से स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर होंगी. उपायुक्त ने डिजिटल बोर्ड और एंबुलेंस समेत कई निर्देश दिए.
हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल (एसबीएमसीएच) में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए डीएमएफटी मद से विभिन्न कार्य कराये जायेंगे. इसे लेकर उपायुक्त हेमंत सती ने शुक्रवार को समाहरणालय सभाकक्ष में बैठक कर आवश्यक कार्यों की समीक्षा की. उन्होंने फार्मासिस्टों का रोस्टर तैयार कर नियमित ड्यूटी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.
अस्पताल में डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाने को कहा, ताकि मरीजों को उपलब्ध दवाओं की जानकारी मिल सके. उपायुक्त ने पीएसए प्लांट की मरम्मत सिविल सर्जन मद से कराने तथा सर्जरी और ऑर्थो ऑपरेशन थिएटर की मरम्मत ग्लोबल मिड वे एजेंसी से कराने का निर्देश दिया. अस्पताल के लिए अतिरिक्त एंबुलेंस और चालकों की जरूरत पर भी चर्चा हुई.
उपायुक्त ने एसबीएमसीएच समेत बरकट्ठा और चरही क्षेत्र के लिए एडवांस लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस की आवश्यकता पूरी करने का निर्देश दिया.डेंटल प्रोसीजर रूम की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने को कहा गया. उपायुक्त ने कहा कि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है.
सभी कार्य समयबद्ध तरीके से पूरे किये जाएं. बैठक में डीडीसी रिया सिंह, प्रशिक्षु आईएएस पूर्वा अग्रवाल, जिला योजना पदाधिकारी पंकज तिवारी, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट केके सिंह समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








