डीसी व एसपी ने पंडालों का किया निरीक्षण

Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 28 Sep 2025 10:54 PM

विज्ञापन

पूजा समितियों को दी गाइडलाइन की जानकारी

विज्ञापन

बड़कागांव. दुर्गापूजा व दशहरा मेला को लेकर डीसी शशि प्रकाश सिंह व एसपी अंजनी अंजन ने बड़कागांव प्रखंड के पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. इसके बाद बड़कागांव थाना में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक की. डीसी ने कहा कि शांति व सौहार्द्र वातावरण में त्योहार मनाने को लेकर सभी तैयारी कर ली गयी है. क्षेत्र का भ्रमण कर विभिन्न पूजा पंडालों व समितियों को आवश्यक गाइडलाइन दी गयी है. वहीं, एसपी ने कहा कि विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा के दृष्टिकोण से पूजा पंडालों का निरीक्षण किया जा रहा है. बैठक में थाना प्रभारी को उपद्रवियों की पहचान कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. अधिकारियों ने बड़कागांव, गुरुचट्टी, सांढ़, नापो, हरली, बादम, गोंदलपुरा, अम्बाजीत, सुकुलखपिया, महुगाईकला, बरवाडीह, सिकरी पूजा पंडालों का निरीक्षण किया. मौके पर एसडीपीओ पवन कुमार, अंचलाधिकारी मनोज कुमार, बीडीओ जितेंद्र मंडल, बड़कागांव थाना प्रभारी कृष्ण कुमार गुप्ता, विवेक कुमार समेत पुलिस बल शामिल थे.

मुखिया ने खिलाड़ियों के बीच बांटे फुटबॉल किट

इचाक. मंगुरा पंचायत के निबंधित दो क्लबों मंगुरा एवं फ़ुरुका के खिलाड़ियों के बीच पंचायत सचिवालय मंगुरा प्रांगण में मुखिया मीना देवी ने फुटबॉल किट का वितरण किया. उन्होंने कहा कि पंचायत के युवक-युवतियां के लिए खेल में अपनी प्रतिभा को निखारने का समय है. बेहतर खेल का प्रदर्शन कर अपना करियर बनायें. मौके पर समाजसेवी बासुदेव राम, लक्ष्मण कुमार मेहता, कप्तान सचिन कुमार, कप्तान राजा बाबू, प्रतीक कुमार, विशाल शर्मा, शिवम राणा, सुमित कुमार, सूरज कुमार, समीर, राजदीप, नितेश मेहता, सोनू यादव, प्रवेश गिरी, अमित शर्मा, विक्की मेहता समेत अन्य खिलाड़ी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola