भारत तिब्बत मैत्री मंच ने दलाई लामा का 90वां जन्मदिन मनाया

हिंसा नहीं अहिंसा, दलाई लामा का मुख्य उद्देश्य : विधायक
हजारीबाग. जैन भवन बड़ा बाजार हजारीबाग में भारत तिब्बत मैत्री मंच की ओर से तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का 90वां जन्मदिन मनाया गया. अध्यक्षता मैत्री मंच के अध्यक्ष सुदेश चंद्रवंशी ने की. कार्यक्रम का उदघाटन सदर विधायक प्रदीप प्रसाद, विभावि के पूर्व कुलसचिव बंशीधर रुखैयार, डॉ बीके सिंह, हरीश श्रीवास्तव, विवेकानंद सिंह, जेपी जैन, ज्ञानचंद मेहता, अजीत चंद्रवंशी ने संयुक्त रूप से किया. विधायक ने कहा कि दलाई लामा अपने देश की आजादी के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. दलाई लामा शांति और अहिंसा की पुजारी है. उनका उद्देश्य हिंसा नहीं अहिंसा, वार नहीं प्यार है. आज के समय में कोई भी देश गुलाम नहीं रह सकता. भारत का तिब्बत से हजारों वर्ष का धार्मिक और सांस्कृतिक संबंध है. सुदेश चंद्रवंशी ने तिब्बत की आजादी का भारत में महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि दलाई लामा ने कहा है कि 15वें दलाई लामा का चयन हमारे अौर तिब्बतियों द्वारा किया जायेगा. यह हमारे अधिकार क्षेत्र का है. वह कोई आजाद देश से होंगे. चीन द्वारा दलाई लामा के चयन पर हस्तक्षेप बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. बंशीधर रूखैयार ने कहा कि दलाई लामा के बताये रास्ते पर चलने की जरूरत है. इसी से विश्व में शांति स्थापित होगी. मौके पर डॉ बीके सिंह, डॉ ललित राणा, विवेकानंद सिंह, जयप्रकाश जैन, अजीत चंद्रवंशी, राजेंद्र प्रसाद, हरीश श्रीवास्तव, गायत्री राणा ने भी विचार रखे. कार्यक्रम में प्रो प्रवीण सिंह, इंजीनियर वकील प्रसाद, ज्ञानचंद मेहता, नंदकिशोर प्रसाद नंदू, शंभु शरण, सैफाली गुप्ता, कुणाल दुबे, जय नारायण मेहता, महेंद्र बिहारी, इंद्र नारायण कुशवाहा, विजय वर्मा, हितेश रंजन, शैलेश चंद्रवंशी, आशा विनायक, विकास केसरी, राकेश वर्मा, राजन वर्मा, सरिता सेठी, सीमा छाबड़ा, महेंद्र ठाकुर, ज्योत्सना देवी, पूनम मिश्रा, साक्षी राणा, जितेंद्र जैन, आतिश जैन, मनीष पांडे, केपी ओझा, शिव शंकर गुप्ता, अनिल मिश्रा, सरदार सतपाल सिंह समेत काफी संख्या में लोग उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




