ePaper

बड़कागांव विधायक की पहल पर खुला दाल-भात केंद्र, खुद विधायक ने बांटा भोजन

Updated at : 27 Apr 2020 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
बड़कागांव विधायक की पहल पर खुला दाल-भात केंद्र, खुद विधायक ने बांटा भोजन

बड़कागांव में गरीबों और असहाय लोगों के लिए आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर दाल-भात केंद्र खोला गया. इसकी शुरुआत खुद अंबा प्रसाद ने लोगों को भोजन बांटकर की. विधायक ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दाल-भात सब्जी का वितरण किया, साथ ही भोजन करने आए ग्रामीणों के बीच विधायक द्वारा मास्क का भी वितरण भी किया गया.

विज्ञापन

बड़कागांव : बड़कागांव में गरीबों और असहाय लोगों के लिए आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में विधायक अंबा प्रसाद की अनुशंसा पर दाल-भात केंद्र खोला गया. इसकी शुरुआत खुद अंबा प्रसाद ने लोगों को भोजन बांटकर की. विधायक ने सोशल डिस्टेंसिंग के साथ दाल-भात सब्जी का वितरण किया, साथ ही भोजन करने आए ग्रामीणों के बीच विधायक द्वारा मास्क का भी वितरण भी किया गया.

Also Read: झारखंड में एक दिन में रिकॉर्ड 20 कोरोना पॉजिटिव मामले, कुल संक्रमितों की संख्या 103 हुई

विधायक ने कहा कि बड़कागांव विधानसभा में कई जगह महिलाओं की मदद से दाल-भात योजना चल रही है. बड़कागांव मध्य पंचायत में भी लोगों के समस्या को देखते हुए इसे शुरू किया गया है. जिन पंचायतों में ग्रामीणों को भोजन में परेशानी हो रही है, मुझे सूचित करें. वहां पर दाल-भात योजना आरंभ किया जायेगा.

मुखिया प्रतिनिधि विशुन रजक ने कहा कि बड़कागांव पूर्वी पश्चिमी पंचायत से ज्यादा मध्य पंचायत में गरीबों की संख्या अधिक है. इसलिए इस पंचायत में दाल-भात योजना की यूनिट बढ़ायी जाए. मौके पर प्रधानाध्यापक अशोक कुमार, सुमित कुमार उर्फ अंकित समेत अन्य उपस्थित थे.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola