तीरंदाजी में जिज्ञासु रंजन करेगा झारखंड का प्रतिनिधित्व

आंध्र प्रदेश में 20 मार्च से लेकर 30 मार्च तक तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी.
बड़कागांव. बड़कागांव निवासी शिक्षक देवेंद्र कुमार के पुत्र जिज्ञासु रंजन का चयन तीरंदाजी क्षेत्र में नेशनल गेम के लिए हुआ है. जिज्ञासु रंजन आंध्र प्रदेश के गुंटूर में होने वाली 14वीं मिनी नेशनल तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेगा. आंध्र प्रदेश में 20 मार्च से लेकर 30 मार्च तक तीरंदाजी प्रतियोगिता होगी. जिज्ञासु रंजन के पिता देवेंद्र कुमार ने बताया कि झारखंड तीरंदाजी संघ द्वारा राज्य स्तरीय 14वीं मिनी नेशनल चयन प्रतियोगिता का आयोजन जमशेदपुर के जेआरडी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 23 फरवरी को संपन्न हुआ था. जिसमें इंडियन राउंड (बालक वर्ग) में जिज्ञासु रंजन 30 मीटर में 720 में 686 स्कोर अर्जित कर चयनित हुआ. शिक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि जिज्ञासु रंजन तीरंदाजी का प्रशिक्षण बड़कागांव के बालिका उवि के खेल मैदान में कोच अमित कुमार सिंह एवं दुर्गेश कुमार के नेतृत्व में ले रहा है. जिज्ञासु रंजन बड़कागांव के आइलेक्स पब्लिक स्कूल में नौवीं वर्ग का छात्र है. उसके चयन पर विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, हजारीबाग जिला के तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष आलोक कुमार, प्राचार्य दीपक कुमार सहित कई लोगों ने बधाई दी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




