बढ़ते संगठित अपराध की घटनाओं पर रोक लगाये: आईजी बोकारो

Updated:
विज्ञापन
अपराध समीक्षा की बैठक करते बोकारो आईजी एवम अन्य बोकारो आईजी को सभा कक्ष ले जाते | Prabhat Khabar Network

अपराध समीक्षा की बैठक करते बोकारो आईजी एवम अन्य बोकारो आईजी को सभा कक्ष ले जाते | Prabhat Khabar Network

बोकारो आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने हजारीबाग में अपराध समीक्षा बैठक कर लंबित मामलों को जल्द निपटाने और संगठित अपराध पर नकेल कसने के कड़े निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

हजारीबाग: जिले में बढ़ते संगठित अपराध को लेकर बोकारो आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने सोमवार को हजारी बाग एसपी के सभागार में डीआईजी अंजनी कुमार झा, एसपी अमन कुमार सभी डीएसपी, एसडीपीओ और इंस्पेक्टर के साथ बैठक कर अपराध समीक्षा की बैठक की. बैठक में सभी थाना में दर्ज कांड के अनुसंधान कर्ता भी शामिल हुए.

आईजी ने 6 माह के अंदर घटित बड़े अपराध की घटनाओं को शीघ्र ही निष्पादित करने का निर्देश दिया. महिला अपराध संबंधी जितने भी कांड लंबित हैं उन सभी कांडों को 60 दिन के भीतर निष्पादित करने का निर्देश दिया है. साथ ही साथ एससी एसटी संबंधित मामले को शीघ्र ही निष्पादन करने का आदेश आईजी ने दी है.

जिले में नक्सली से संबंधित कांड लंबित है उन सभी कांडो को समीक्षा कर यथाशीघ्र निष्पादित करने, नशाखोरी और नशीले पदार्थों की खरीद बिक्री करने वाले तस्करों को चिन्हित कर कार्रवाई करें .संगठित अपराध गिरोह में संलिप्त अपराध कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरोध कठोर से कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.

आईजी ने सभी थानेदारों को निर्देश दिया है कि संबंधित थाना क्षेत्र के गण्यमान्य,आम लोगों के साथ मधुर संबंध बनाए और सूचना तंत्र को मजबूत करें. आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने हजारीबाग एसपी को निर्देश दिया है कि बड़कागांव केरेडारी कोयला कॉरिडोर में बढ़ते संगठित अपराध की गतिविधियों पर विराम लगाएं.

क्षेत्र में सूचना तंत्र को मजबूत करने और रंगदारी लेवी के लिए कोल खनन परियोजनाओं के अधिकारियों ट्रांसपोर्टों संवेदकों और व्यवसाययों को मोबाइल पर धमकी देने वाले अपराधियों पर नकेल कसने की निर्देश दिया है.


विज्ञापन
Shankar

लेखक के बारे में

By Shankar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola