..सूर्यकुंड में विराट शिव गुरु महोत्सव में उमड़ा जनसैलाब

Updated:
विज्ञापन

पर्यटक स्थल सूर्यकुंड धाम में बुधवार को विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन हुआ.

विज्ञापन

25 बरकट्ठा 1 में – प्रवचन करतीं बरखा आनंद व उपस्थित लोग. बरकट्ठा. पर्यटक स्थल सूर्यकुंड धाम में बुधवार को विराट शिव गुरु महोत्सव का आयोजन हुआ. वैश्विक शिव शिष्य परिवार हजारीबाग के तत्वावधान में एक दिवसीय शिव गुरु महोत्सव में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर प्रवचन कर्ता बरखा आनंद, शिव कुमार विश्वकर्मा, सावित्री देवी, गोपाल, राजेश मौजूद थे. शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द के संदेश आइए भगवान शिव को अपना गुरु बनाएं विषय को लेकर शिव शिष्य प्रवचन कर्ता बरखा आनंद के द्वारा शिव महिमा का प्रवचन दिया गया. बरखा आनंद ने श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी. महोत्सव के दौरान शिव गुरु की महिमा, मानव जीवन में गुरु के महत्व तथा सकारात्मक सोच के प्रभाव पर विस्तार से प्रकाश डाला गया. उन्होंने कहा कि सच्चे गुरु का मार्गदर्शन जीवन की कठिनाइयों को सरल बना देता है और व्यक्ति को आत्मिक शांति प्रदान करता है. भजन-कीर्तन से पूरा परिसर भक्तिमय हो गया. श्रद्धालुओं ने शिव गुरु का जयघोष करते हुए सुख-समृद्धि की कामना की. कार्यक्रम में बरकट्ठा, चलकुशा, बरही, चौपारण, पदमा, टाटी झरिया, बगोदर के अलावे अन्य स्थानों से हजारों की संख्या में शिव भक्त भगवा वस्त्र पहनकर पहुंचकर शिव चर्चा में भाग लिया. सफल बनाने में रामेश्वर साव, इन्द्रजीत प्रसाद, रामखेलावन यादव, जीबलाल नायक, प्रतिमा देवी, मुनिया देवी, आरती देवी, प्रमिला देवी, सुमित्रा देवी, रेखा देवी, सोनू कुमार, पितांबर नायक समेत अन्य लोग शामिल हैं.

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola