Jharkhand News: ऐसा प्यार कहां! मालिक के निधन पर गाय के बछड़े ने दी मुखाग्नि, पढ़ें पूरी कहानी

Updated at : 11 Sep 2022 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News: ऐसा प्यार कहां! मालिक के निधन पर गाय के बछड़े ने दी मुखाग्नि, पढ़ें पूरी कहानी

हजारीबाग में एक गाय के बछड़े और अपने मालिक बीच अनोखा प्रेम देखने को मिला. हुआ यूं कि जब मालिक का निधन हुआ तो बछड़े ने वो सारी रस्में निभाया जो कि घर के परिजन करते हैं.

विज्ञापन

Jharkhand News, Hazaribagh News हजारीबाग: हजारीबाग जिले के चौपारण प्रखंड के चैथी ग्राम पंचायत में एक विचित्र दृश्य देखने को मिला जो अमूमन बेहद कम देखने को मिलता है. ये घटना ऐसी है जो शायद आपने अपनी जिंदगी में नहीं देखी होगी. वैसे तो इंसान का जानवर से प्यार करना कोई नयी बात नहीं है. युगों से इंसान और पशुओं का प्यार देखने को मिलता रहा है. लेकिन अगर आपको कोई ये कहे कि एक जानवर अपने मालिक के अंतिम संस्कार शामिल होकर वो सारी रस्में निभाया जो घर के परिजन करते हैं तो आपको हैरानी होगी. दरअसल ये दृश्य चैथी श्मशान घाट में देखने को मिला.

जब चैथी निवासी मेवा लाल ठाकुर के अंतिम संस्कार के लिए घर से निकला शव यात्रा में एकएका एक गाय का बछड़ा शामिल हो गया. जब शव को लेकर श्मशान घाट पहुंचे. तो वह बछड़ा शव के पास पहुंच उसके चारो ओर घूमने लगा. सबको लगा कोई आवारा जानवर है. शव यात्रा में शामिल लोग उसे मार-मारकर भागने लगे. लेकिन लाठी की मार खाने के बाद भी बछड़ा शव से अलग नही हुआ.

तभी कोई भीड़ से किसी ने आवाज़ दिया कि ये तो मेवालाल का ही बछड़ा है. जिसे उसने तंगहाली में कुछ दिन पहले ही पपरो में किसी के पास बेच दिया था. लोग कुछ समझ पाते की बछड़ा कफन से बंधे मृतक के पार्थिव शरीर के गोल गोल घूमने लगा और अपने मालिक का चेहरा देखने के लिए बेचैन हो उठा. ये दृश्य देखकर लोगों ने मृतक का चेहरा खोल दिया.

अपने मालिक का चेहरा देखते ही बछड़ा अपने आवाज में जोर जोर से चिल्लाने लगा. मानो उससे कुछ कह रहा हो. वहां पर उपस्थित लोग ये सब दृश्य देखकर कर अभिभूत थे और तो और दाह संस्कार के दौरान जो रस्म एक मनुष्य करता है वो सारी चीजें पशु ने भी किया. जैसे अपने मुंह से लकड़ी देना, मुखाग्नि के साथ खड़ा रहना और मनुष्यों के साथ चिता का पंचफेरी भी लगाया.

जब तक शव जलता रहा, बछड़ा वहीं डटा रहा. उसके आंखों से आंसु बहती रही. ये मार्मिक दृश्य देखकर सब भावुक हो गयें. ये घटनाएं सब लोग अपने अपने कैमरे में कैद करते दिखे. बताया जाता है कि मृतक निःसंतान मेवालाल ने इस गाय के बछड़े को अपने बेटे की तरह पाल-पोस कर बड़ा किया था. यह घटना चौपारण में चर्चा का विषय बना हुआ है.

रिपोर्ट: अजय ठाकुर

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola