हादसे में दंपति की मौत, चार घायल

Author Praveen
Updated:
विज्ञापन
हादसे में दंपति की मौत, चार घायल

रागडीह में गैलेक्सी पब्लिक स्कूल के समीप ट्रैक्टर व टेंपो के बीच हुई टक्कर में जैनुल मियां और उसकी पत्नी जकीरा खातून की मौत हो गयी.

विज्ञापन

चलकुशा. रागडीह में गैलेक्सी पब्लिक स्कूल के समीप ट्रैक्टर व टेंपो के बीच हुई टक्कर में जैनुल मियां और उसकी पत्नी जकीरा खातून की मौत हो गयी. वहीं उनका पुत्र क्यूम अंसारी, बहू नुरजहां खातून, साजदा खातून तथा पोता सद्दाम अंसारी घायल हो गये. ग्रामीणों ने बताया कि जैनुल मियां के किसी रिश्तेदार की मौत हो गयी थी. वे जनाजे में शामिल होने के लिए पूरा परिवार के साथ टेंपो से चांदगढ़ जा रहे थे. इसी दौरान बरकट्ठा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने टेंपो को अपनी चपेट में ले लिया. घायलों को स्थानीय लोगों ने बरकट्ठा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. वहां जांच के बाद चिकित्सकों ने जैनुल मियां व जकीरा खातून को मृत घोषित कर दिया गया.

युवक ने फांसी लगा कर जान दी

हजारीबाग. शहर के हरीनगर मुहल्ला निवासी 27 वर्षीय जय कुमार (पिता किशन राम) ने फांसी लगा कर जान दे दी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों ने बताया कि जय कुमार काफी दिन से तनाव में था. रात में खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चला गया. काफी देर तक जब वह बाहर नहीं आया, तो उसके मोबाइल पर कॉल किया, लेकिन मोबाइल बंद बता रहा था. खिड़की से झांकने पर जय का शव कमरे में फंदे से लटक रहा था. इसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Praveen

लेखक के बारे में

By Praveen

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola