सीओ ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है.
विज्ञापन
विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ के अंचल अधिकारी नित्यानंद दास ने शनिवार को कई परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया. उन्होंने कहा कि सभी परीक्षा केंद्रों पर मैट्रिक एवं इंटर की परीक्षा शांतिपूर्वक चल रही है. विष्णुगढ़ एवं बनासो में मैट्रिक और इंटर का परीक्षा केंद्र बनाया गया है. दोनों जगहों पर सात परीक्षा केंद्र हैं. इस दौरान उन्होंने विष्णुगढ़ इंटर कॉलेज समेत कई परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया.
गैड़ा में 50 स्कूली बच्चों के बीच पोशाक वितरण
विष्णुगढ़. विष्णुगढ़ प्रखंड के गैड़ा पंचायत अंतर्गत उत्क्रमित मध्य विद्यालय डुंगो एवं उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में गैड़ा मुखिया आशा देवी ने लगभग 50 बच्चों के बीच पोशाक का वितरण किया. मुखिया आशा देवी ने कहा कि सरकार बच्चों को पठन पाठन की सामग्री मुफ्त में उपलब्ध करा रही है. अभिभावक प्रत्येक दिन अपने बच्चों को स्कूल भेजें. मौके पर पंसस महताब हुसैन, प्रधानाध्यापक विकास कुमार, पवन मिश्रा, संजय सिंह, बबीता देवी सहित स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










