कोचिंग एसोसिएशन ने बिरहोर बच्चों के साथ मनायी दिवाली
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 19 Oct 2025 8:48 PM
कॉपी, केक, मिठाई, बिस्कुट, चॉकलेट एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण
हजारीबाग. हजारीबाग कोचिंग एसोसिएशन के शिक्षकों ने डेमोटांड़ स्थित बिरहोर टोला में बिरहोर बच्चों और उनके परिवार के साथ दीपावली मनायी. शिक्षकों ने बिरहोर बच्चों के बीच पठन सामग्री कॉपी, केक, मिठाई, बिस्कुट चॉकलेट एवं अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया. इन बच्चों के अभिभावक को पढ़ाई के महत्व के बारे में संबंध में बताया. कहा कि पढ़ाई से ही इनके भविष्य को उज्ज्वल बना सकते हैं. एसोसिएशन ने बिरहोर टंडा की समस्या को प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचाने की बात कही. इस अवसर पर एसोसिएशन के अध्यक्ष जेपी जैन, उपाध्यक्ष सुदेश प्रसाद, एस लाल, रीतलाल मंडल, मधवेंदु सिंह. कोषाध्यक्ष वासुदेव पंडित, मीडिया प्रभारी रविकांत चौधरी, संरक्षक डमर साव, राजेश कुमार, आयुष रंजन, जानकी प्रसाद, ऋषि कुमार, गंगाधर प्रसाद, रामलाल, अमरदीप कुमार, शिव शंकर कुमार, मनीष कुमार, मुकेश कुमार, आदित्य कुमार, सुनील कुमार एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे.
घर के बाहर खड़े स्कॉर्पियो में आग, केस
पदमा. सरैयाडीह में महेंद्र राणा के घर में खड़ी स्कॉर्पियो में आग लग गयी. आग लगने से स्कॉर्पियो (जेएच02एवाइ-0687) का आधा हिस्सा जल गया. इस संबंध में महेंद्र राणा ने पदमा ओपी में अज्ञात लोगों पर आग लगाने का सनहा दर्ज कराया है. बताया है कि घर में बच्चे का जन्मदिन मनाया जा रहा था. रात में अचानक तेज रोशनी नजर आयी, तो बाहर निकला. देखा कि घर के बाहर खड़े स्कॉर्पियो में आग लगी थी. इसके बाद परिजनों संग मिलकर आग बुझायी. तब तक आधी गाड़ी जल चुकी थी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










