निगम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान शुरू

Updated:
विज्ञापन
निगम क्षेत्र में स्वच्छता अभियान शुरू

मेयर ने करायी जबरा तालाब की सफाई

विज्ञापन

हजारीबाग. शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की दिशा में सोमवार को निगम ने विशेष स्वच्छता अभियान की शुरुआत की. महापौर अरविंद कुमार के नेतृत्व में इंटर साइंस कॉलेज के समीप जबरा तालाब एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया गया. महापौर ने कहा कि देश में स्वच्छता फीडबैक अभियान चलाया जा रहा है. निगम क्षेत्र में इसकी शुरुआत जबरा तालाब से की गयी. उन्होंने कहा कि निगम द्वारा विशेष अभियान चलाकर क्षेत्र की नालियों एवं सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई करायी जा रही है. पांच जून को कोर्रा चौक से इंटर साइंस कॉलेज तक वृहद रूप से स्वच्छता अभियान चलाया जायेगा. अभियान में उप नगर आयुक्त ज्योति कुमार सिंह, सहायक नगर आयुक्त अनिल पांडेय, इंटर साइंस कॉलेज के प्राचार्य बसंत कुमार झा, पार्षद बैजनाथ राम प्रकाश गुप्ता सहित अन्य उपस्थित थे.

उत्कर्ष साइंस इंटर कॉलेज में 11वीं की कक्षा आज से

हजारीबाग. कोर्रा जबरा रोड स्थित उत्कर्ष साइंस इंटर कॉलेज में साइंस एवं आर्ट्स की कक्षाएं 26 मई से शुरू होंगी. उक्त जानकारी कॉलेज के सचिव लाल मोहन कुमार ने दी. उन्होंने बताया कि 11वीं में छात्राओं के लिए साइंस ओर कला संकाय में नामांकन नि:शुल्क ली जा रही है. विद्यार्थी कंप्यूटर से निकाली गयी मार्क्सशीट के आधार पर नामांकन ले सकते हैं.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola