सीआइएसएफ की टीम बनी विजेता
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 15 Mar 2026 10:34 PM
एनएमएल सीबीसीएमपी का पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट संपन्न
केरेडारी. चट्टी-बरियातु कोयला खनन परियोजना की सीडी-सीएसआर पहल के तहत पांच दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हुई. मैच पगार क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित किया गया. मैच का उदघाटन परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे ने किया. फाइनल मैच चट्टी बरियातु गांव बनाम सीआइएसएफ टीम के बीच हुआ. सीआइएसएफ की टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 12 ओवर में आठ विकेट खोकर 134 रन बनायी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी चट्टी बरियातु गांव की टीम 85 रन पर ऑल आउट हो गयी. परियोजना प्रमुख धनंजय श्रीखंडे ने विजेता व उपविजेता टीम को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया. मौके पर सीआइएसएफ कमांडेंट दीपक कुमार, चट्टी बरियातु के मुखिया झरीलाल महतो, पंसस प्रतिनिधि महेंद्र रजक, पूर्व मुखिया सुंदर गुप्ता समेत सीबीसीएमपी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य लोग उपस्थित थे.
अमनारी में यज्ञ को लेकर ध्वजारोहण
टाटीझरिया. प्रखंड के अमनारी में 29 मार्च से आयोजित हनुमान मंदिर उदघाटन महायज्ञ को लेकर रविवार को ध्वजारोहण किया गया. यज्ञ दो अप्रैल तक चलेगा. रविवार को मंदिर के पास यजमान प्रकाश महतो को सपत्नीक आचार्य कामेश्वर पांडेय एवं गणेश पांडेय ने पूजा-अर्चना करायी. इसके बाद पूरे गांव का भ्रमण कर ध्वजारोहण किया गया. इस दौरान जय श्री राम के नारे से गांव गूंज उठा.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










