ePaper

खेल स्पर्द्धा में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

Updated at : 11 Jul 2025 11:38 PM (IST)
विज्ञापन
खेल स्पर्द्धा में बच्चों ने दिखायी प्रतिभा

बरही डीएवी में कलस्टर-चार स्तरीय वॉलीबाल व शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

विज्ञापन

बरही. डीएवी पब्लिक स्कूल के क्लस्टर-चार स्तर पर दो दिवसीय वॉलीबाल व शतरंज प्रतियोगिता 10 व 11 जुलाई को बरही डीएवी पब्लिक स्कूल परिसर में हुई. प्रतियोगिता में हज़ारीबाग, कोडरमा व रामगढ़ जिले के सभी डीएवी विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया. वॉलीबाल बालक अंडर-14 में प्रथम डीएवी बरकाकाना व द्वितीय डीएवी कोडरमा रहा. अंडर-17 बालक में प्रथम डीएवी गिद्दी व द्वितीय डीएवी बरही, अंडर-19 बालक में प्रथम डीएवी बरही व द्वितीय डीएवी कोडरमा रहा. शतरंज अंडर-14 बालिका में प्रथम डीएवी रजरप्पा व द्वितीय डीएवी भरेच नगर रहा. अंडर-19 बालिका में प्रथम डीएवी रजरप्पा व द्वितीय डीएवी हजारीबाग की टीम रही. सीनियर विंग अंडर-17 में प्रथम डीएवी बरही व द्वितीय डीएवी भरेचनगर रहा. शतरंज बालक अंडर-14 में प्रथम डीएवी-जूनियर हजारीबाग व द्वितीय डीएवी रजरप्पा रहा. अंडर-17 बालक में प्रथम डीएवी हजारीबाग व द्वितीय डीएवी रजरप्पा, अंडर-19 बालक में प्रथम डीएवी हजारीबाग और द्वितीय डीएवी बरही रहा. प्रतियोगिता के ऑब्जर्वर डीएवी स्कूल गिद्दी के प्राचार्य मनुप्रिया चटर्जी व डीएवी बरही स्कूल के प्राचार्य डॉ आशुतोष कुमार मैढ़ थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUNIL PRASAD

लेखक के बारे में

By SUNIL PRASAD

SUNIL PRASAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola