लोक आस्था का महापर्व छठ आज से

Updated:
विज्ञापन
लोक आस्था का महापर्व छठ आज से

बाजारों में पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर रही भीड़

विज्ञापन

हजारीबाग. सूर्य उपासना और लोक आस्था का महापर्व छठ शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू होगा. चार दिनों तक चलने वाले इस पर्व की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. शनिवार को श्रद्धालु नहाय-खाय कर व्रत की शुरुआत करेंगे. व्रती महापर्व की शुरुआत कद्दू-भात खाकर करेंगे. पर्व को लेकर घर-घर में पवित्रता और श्रद्धा का माहौल है. शहर के डेली मार्केट में छठ पूजन सामग्री की खरीदारी को लेकर जबरदस्त भीड़ देखी जा रही है. सूप, दउरा, टोकरी, नारियल, केला, गन्ना, नींबू, मूली, फल, सब्जी और पूजन सामग्री की दुकानों पर सुबह से ही रौनक बनी हुई है. महिलाएं पारंपरिक साज-सज्जा की वस्तुओं की खरीद में व्यस्त हैं. व्रतियों व उनके परिजनों में छठ पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है. पूरे जिले में छठ मइया के गीत गूंज रहे हैं. इधर, महापर्व को लेकर नगर निगम और प्रशासन ने घाटों की साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था के अलावा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. छठ घाटों पर सजावट का कार्य अंतिम चरण में है.

डेली मार्केट में 100 से 250 रुपये में जोड़ा टोकरी

हजारीबाग डेली मार्केट में अरवा चावल 50 रुपये किलो, दुधा आलू 80 से 100 रुपये किलो, कद्दू 30 से 40 रुपये किलो, रवा गुड़ 60 रुपये किलो, बड़कागांव का गुड़ 80 रुपये किलो, सूप 200 से 300 रुपये जोड़ा, जोड़ा टोकरी 100 से 250 रुपये, नारियल 40 रुपये पीस व लोहा का चूल्हा 500 से 600 रुपये तक बिक रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola