व्यवसायी से दिनदहाड़े चेन छिनतई
Published by : SUNIL PRASAD Updated At : 23 Feb 2026 11:20 PM
मॉर्निंग वाक पर निकले थे, चोरी गये चेन का मूल्य 12 लाख
चौपारण. बिगहा बाजार निवासी अजय यादव उर्फ पिंटू यादव से दिनदहाड़े चेन छिनतई की घटना हुई. बाइक सवार दो युवक उनके गले से सोने की चेन खींचकर फरार हो गये. अजय उस वक्त घर के सामने मॉर्निंग वाक पर निकले थे. तभी बाइक सवार दो युवक उनके करीब आये. अजय जब तक कुछ समझ पाते, बाइक के पीछे बैठे युवक ने उनके गले से चेन झपट ली. इसके बाद दोनों फरार हो गये. इस संबंध में अजय यादव ने थाना में आवेदन दिया है. जिसमें उन्होंने बताया है कि चेन का मूल्य करीब 12 लाख था. सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुट गयी है. आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं. उचक्के चेन छिनतई के बाद इटखोरी की ओर भागे हैं. अजय का मुंबई में व्यवसाय है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










