2025 का बजट विकसित भारत का संकल्पित बजट: संजय सेठ

जैन धर्मशाला में केंद्रीय बजट 2025 पर परिचर्चा कार्यक्रम रविवार को हुआ. इसमें शहर के प्रमुख व्यवसायी, प्रोफेसर, डॉक्टर, वकील एवं बुद्धिजीवी शामिल हुए.
2025 का केंद्रीय बजट प्रोग्रेसिव बजट है- मनीष जायसवाल
24हैज30में- परिचर्चा में मंत्री संजय सेठ, सांसद, विधायक व अन्य24हैज31में- परिचर्चा में शामिल व्यवसायी, प्रोफेसर, डॉक्टर, अधिवक्ता व अन्य
हजारीबाग. जैन धर्मशाला में केंद्रीय बजट 2025 पर परिचर्चा कार्यक्रम रविवार को हुआ. इसमें शहर के प्रमुख व्यवसायी, प्रोफेसर, डॉक्टर, वकील एवं बुद्धिजीवी शामिल हुए. परिचर्चा में भारत सरकार के केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल एवं सदर विधायक प्रदीप प्रसाद उपस्थित हुए. कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने की. संचालन जिला महामंत्री सुनील मेहता ने किया. केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ कहा कि 2025 का बजट आने वाले दिनों में विकसित भारत का संकल्पित बजट सिद्ध होगा. पहले की सरकार पंचवर्षीय योजना दिखाने के लिए बनाती थी. जिसमें योजना पूरी नहीं होती थी. 2025 के बजट में वित्त मंत्री द्वारा 12 लाख तक के आय में आयकर छूट देने की बात कही, तो सभी ने स्वागत किया. जीएसटी में सुधार की बदौलत भारत विश्व में पांचवीं शक्ति के रूप में उभरी है. आने वाला दिनों में भारत तीसरी शक्ति बन जायेगा. भारत अपने देश के लोगों को कोरोना का वैक्सीन देने के साथ-साथ विश्व के 118 देश को निर्यात किया. जहां किसी देश का पूरा बजट छह लाख 81000 करोड़ रुपया होता है, वहीं भारत में सिर्फ रक्षा बजट इतना है. भारत दुनिया के 100 देश में रक्षा सामग्री का निर्यात करता है. डिजिटल लेनदेन में दुनिया का सबसे बड़ा देश भारत बन गया है. पहले खिलौना का 80 प्रतिशत चीन, जापान से आयात किया जाता था. आज 90 प्रतिशत खिलौना भारत में निर्मित होता है.सांसद मनीष जायसवाल ने कहा कि 2025 का बजट प्रोग्रेसिव बजट है. कृषि के क्षेत्र में केसीसी लोन पहले तीन लाख तक दिया जाता था, जिसे बढ़ाकर पांच लाख कर दिया गया है. कृषि के क्षेत्र में बेहतर उत्पादन के लिए एमएसपी में वृद्धि किया गया है. सिर्फ झारखंड में रेल बजट 700 करोड़ रूपये का है, जो पहले से कई गुना अधिक है.
सदर विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि बजट से हर वर्ग को लाभान्वित हो रहा है. किसानों की आय बढ़ाने के लिए फूड प्रोसेसिव यूनिट लगाने की जरूरत है. कार्यक्रम को चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष शंभू अग्रवाल एवं चार्टर एकाउंटेंट विकास वर्मा ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम में डॉ मधुबाला, प्रो सुबोध सिंह, शंकर चंद्र पाठक, कुलदीप सिंह, तरुण चक्रवर्ती, कमल जैन विनायक, अरुण कुमार वर्मा, ललित जैन, निर्मल जैन विनायक, प्रेम कुमार अग्रवाल, विष्णु जायसवाल, रविंद्र जैन, सुदेश चंद्रवंशी, केपी ओझा, हरीश श्रीवास्तव, आनंद देव, दामोदर सिंह सहित कई भाजपा नेता शामिल थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




