मधुमक्खी के हमले में सहोदर भाई घायल

Updated:
विज्ञापन
मधुमक्खी के हमले में सहोदर भाई घायल

शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल हजारीबाग रेफर

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम घंघरी में मधुमक्खियों के हमले में दो सहोदर भाई गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में फरीद अंसारी (24 वर्ष) व हसन अंसारी (22 वर्ष) शामिल हैं. दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. इसके बाद चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.

सड़क दुर्घटना में दो घायल, एक रेफर

बरकट्ठा. थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर मंगलवार को अलग-अलग दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये. घायलों में ग्राम बरही निवासी नीतीश कुमार (28 वर्ष, पिता दिनेश प्रसाद साव) तथा ग्राम टेंकरा, हावड़ा, कोलकाता निवासी प्रदीप जाना (42 वर्ष, पिता मनोरंजन जाना) घायल हो गये. इनका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में किया गया. चिकित्सक ने प्रदीप जाना को बेहतर इलाज के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया.

कार मालिक व चालक पर मामला दर्ज कराया

कटकमसांडी. कटकमसांडी थाना में मंगलवार को सड़क दुर्घटना का मामला दर्ज कराया गया. मामला चतरा गांगपुर गिद्धौर गांव के वीरेंद्र भुइयां ने एक कार मालिक व चालक पर दर्ज कराया है. इस बाबत थाना प्रभारी शिवम गुप्ता ने बताया कि घटना दो दिन पूर्व घटी थी. जिसमें वीरेंद्र भुइयां घायल हो गया था. मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola