अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष को सौंपा मांग पत्र
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

प्रखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शाहिद शेख और ग्रामीणों ने विभिन्न विकास कार्यों को कराने की मांग की है.
विज्ञापन
बरकट्ठा.
प्रखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शाहिद शेख और ग्रामीणों ने विभिन्न विकास कार्यों को कराने की मांग की है. इस बाबत शाहिद शेख ने झारखंड राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष मंत्री दर्जा प्राप्त हिदायतुल्ला खान को मांग पत्र सौंपा है. इसमें कोनहराखुर्द स्थित कब्रिस्तान व मजार शरीफ की चहारदीवारी, रोड और सुंदरीकरण कार्य, बरकट्ठा में कमेटी हाॅल का निर्माण कराने की मांग की है. कहा कि कोनहराखुर्द में हाजी अब्दुल हकीम शाह रहमतुल्लाह अलैहे का मजार शरीफ परिसर स्थित कब्रिस्तान जर्जर हालत में है. मजार शरीफ में पिछले 45 वर्षों से उर्स होता आ रहा है. मांग पत्र में जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष साजिद अली खान, मो आबिद समेत अन्य लोग के हस्ताक्षर शामिल है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










