प्रखंड प्रशासन ने छठ घाटों का किया निरीक्षण

साफ-सफाई देखी, लाइट लगाने की सलाह दी
केरेडारी. प्रखंड प्रशासन ने छठ घाटों का निरीक्षण किया. पदाधिकारियों ने घाटों की साफ-सफाई देखी. श्रद्धालुओं को शांति पूर्वक पर्व मनाने का निर्देश दिया. निरीक्षण टीम में शामिल बीडीओ विवेक कुमार, सीओ रामरतन वर्णवाल और थाना प्रभारी विवेक कुमार ने केरेडारी डैम, खपिया बुढ़वा तालाब, जोरदाग, सलगा, जोको, कराली, पेटो, हेवई, बेंगवरी, पचड़ा समेत अन्य घाटों का निरीक्षण किया. घाटों पर लाइट लगाने की सलाह दी. बीडीओ ने कहा कि पूजा के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था करायी जायेगी. सीओ ने छठ घाटों पर व्रतियों व श्रद्धालुओं के लिए कमेटी को समुचित व्यवस्था करने को कहा. ताकि कोई अप्रिय घटना न हो. मौके पर पूर्व मुखिया तापेश्वर साव, बैजनाथ महतो, तिलेश्वर कुमार समेत अन्य उपस्थित थे.
सीओ व बीडीओ ने छठ घाट का लिया जायजा
दारू. छठ पूजा को लेकर बीडीओ हारून रशीद व सीओ राम बालक कुमार ने शनिवार को छठ घाट का निरीक्षण किया. उन्होंने पिपचो, बेलासोती, शिवानी नदी, चिरवा, बड़वार, इरगा छठ घाट का निरीक्षण किया. इस दौरान कई गांव की पूजा समिति ने छठ घाट की सफाई की. सीओ और बीडीओ ने लोगों से अपील की कि गहरे जलाशय में प्रवेश नहीं करें. अर्घ देते समय सावधानी बरतें. थाना प्रभारी मो इकबाल हुसैन ने पुलिस टीम के साथ कई छठ घाटों का निरीक्षण किया. झुमरा छठ घाट की सफाई कार्य में पुलिस टीम ने भी साथ दिया. पुलिस प्रशासन ने पूजा स्थल पर ध्वनि प्रदूषण नहीं करने और साफ-सफाई रखने की अपील की है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




