भाजपा के आक्रोश रैली में जिले से 20 हजार युवा होंगे शामिल : सांसद

Updated at : 20 Aug 2024 7:56 PM (IST)
विज्ञापन
भाजपा के आक्रोश रैली में जिले से 20 हजार युवा होंगे शामिल : सांसद

झारखंड में व्याप्त अनियमितता, भ्रष्टाचार और हेमंत सरकार की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजयुमो 23 अगस्त को राजधानी रांची में आक्रोश रैली निकालेगी.

विज्ञापन

झारखंड में व्याप्त अनियमितता, भ्रष्टाचार और हेमंत सरकार की युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ भाजयुमो 23 अगस्त को राजधानी रांची में आक्रोश रैली निकालेगी. यह जानकारी सांसद मनीष जायसवाल ने प्रेसवार्ता में दी. उन्होंने कहा कि हजारीबाग के 20 हजार युवा इस आक्रोश रैली में शामिल होंगे. रैली को लेकर युवाओं में उत्साह है. उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने युवाओं के साथ पॉलिटिकल फ्रॉड किया है. राज्य सरकार द्वारा प्रतियाेगिता परीक्षा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गयी. जेई एक्जाम के भ्रष्टाचार के मास्टर माइंड को अब तक सरकार गिरफ्तार नहीं कर पायी है. झामुमो की सरकार बनते ही पांच लाख नौकरी देने का वादा किया था. पांच सालों में मात्र 12500 नौकरी ही युवाओं को दे पायी. युवाओं को बेरोजगारी भता अब तक नहीं मिला. झारखंड की बड़ी नियुक्तियां सरकार द्वारा फिक्स किये गये हैं. आंगनबाड़ी सेविका, सहायक पुलिस कर्मी सरकार की गलत नीतियों के कारण सड़क पर हैं. राज्य सरकार की नींद को जगाने के लिए युवा 23 अगस्त को रांची में हुंकार भरेंगे. हजारीबाग जिला संगठन के प्रभारी नेता अशोक उपाध्याय ने कहा कि हजारीबाग में आक्रोश रैली की तैयारी अंतिम चरण में है. भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह ने कहा कि हजारीबाग से 200 बस और डेढ़ सौ सवारी गाड़ियों में युवा आक्रोश रैली में शामिल होंगे. प्रेस वार्ता में भाजपा उपाध्यक्ष आनंद देव, केपी ओझा, जयनारायण कुशवाहा, दिनेश् सिंह राठौर, विवेक जोशी, चौधरी प्रसाद, विजय वर्मा, रंजन चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Hazaribagh News in Hindi : यहां हजारीबाग से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola