भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

Updated:
विज्ञापन
भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा

शहीदों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन

इचाक. स्वतंत्रता दिवस पर प्रखंड के दोनों मंडलों के भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाली. शुरुआत बोधी बागी स्थित शहीद रघुबीर प्रसाद मेहता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गयी. इसके बाद तिरंगा यात्रा इचाक बाजार, इचाक मोड़ होते हुए नेशनल पार्क के मुख्य गेट तक पहुंची. वहां शहीद जवान राजेश मिंज की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. इसके बाद पुनः इचाक बाजार लौटकर तिरंगा यात्रा का समापन किया गया. तिरंगा यात्रा का नेतृत्व पूर्वी मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार मेहता और पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अजीत कुमार बख्शी ने संयुक्त रूप से किया. कार्यकर्ता हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगा रहे थे. कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए वीरों को नमन करना और देश की एकता व अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाना है. तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक प्रतिनिधि सच्चिदानंद अग्रवाल, पूर्व 20 सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, मुखिया प्रतिनिधि रविशंकर प्रसाद उर्फ भोला, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयनंदन मेहता, महामंत्री निरंजन मेहता, सुभाष सोनी, राजकुमार राम, राजेश अग्रवाल, प्रेम लाल मेहता, भरत मेहता, प्रकाश यादव, विनय सिंह सहित सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola