ePaper

पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता सुनील मेहता का निधन

Updated at : 21 Oct 2025 9:10 PM (IST)
विज्ञापन
पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता सुनील मेहता का निधन

करियातपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार मेहता (58 वर्ष) पिता स्व झल्लू महतो का असामयिक निधन 20 अक्तूबर की रात हृदय गति रुक जाने से हो गयी

विज्ञापन

इचाक. करियातपुर पंचायत के पूर्व मुखिया सह भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुनील कुमार मेहता (58 वर्ष) पिता स्व झल्लू महतो का असामयिक निधन 20 अक्तूबर की रात हृदय गति रुक जाने से हो गयी. वे पिछले एक वर्ष से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे. पुत्र निशांत कुमार मेहता ने बताया कि सोमवार की शाम को अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गयी और सांस लेने में दिक्कत होने लगी. उन्हें इलाज के लिए आरोग्यम अस्पताल हजारीबाग ले गये. करीब 9:30 बजे रात डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को गांव के ही मुक्ति धाम में किया गया. मुखाग्नि बड़े पुत्र निशांत कुमार ने दिया. निधन हो जाने की खबर मिलते ही करियातपुर पंचायत में शोक की लहर है. अपने पीछे पत्नी पूर्व मुखिया गीता देवी, दो पुत्र और एक पुत्री, दो भाई समेत भरा पूरा परिवार छोड़ गये. कोडरमा क्षेत्र के सांसद सह महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी, हजारीबाग के पूर्व सांसद भुनेश्वर प्रसाद मेहता, जिला परिषद अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, वरिष्ठ नेता बटेश्वर प्रसाद मेहता, मुखिया अशोक कपरदार, जिप सदस्य कुमकुम देवी, कांग्रेस नेत्री रेणु कुमारी समेत कई लोग पहुंचकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की .

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola